पुलिस को देखते ही गन्ने के खेत में छिपे गांजा तस्कर, दो गिरफ्तार एक आरोपी फरार, स्कॉर्पियो सहित 90 लाख का सामान जब्त..
सरगुजा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन में रखे 53 पैकेटों से कुल 138.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
